स्कूली बच्चों ने रंगोली में दिखाई कलात्मकता

डबरा। शहर के डबरा ग्लोरी स्कूल में चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया। चित्रकारी व रंगोली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जल ही जीवन है। हमें व्यर्थ जल नहीं बहाना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। हमारे साथ हमारे आस-पास के घर भी साफ रहने चाहिए। प्लास्टिक मुक्त भारत, दहेज प्रथा, पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ आदि संदेशों के साथ पूरे उत्साह जोश के साथ बच्चों ने आदि संदेश चित्र रंगोली के माध्यम से दिए। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर शैलेन्द्र रावत ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में सीखने की ललक और उत्साह बढ़ता है। समापन के अवसर पर जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में पुरस्कार वितरण किया गया।