अशोकनगर । सिटी कोतवाली पुलिस अशोकनगर ने जानकारी मिलने पर तहसील के आवासीय क्वार्टरों के पास लावारिस पड़ी एक 70 वर्षीय वृद्घ महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उपचार कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने अपना नाम आशाबाई पति दयाराम कुशवाह बताया है और लड़के का नाम राजू और स्वयं को ग्राम खिमलासा जिला सागर का होना बता रही है। वृद्घा का उपचार महिला वार्ड में किया जा रहा है।
लावारिस वृद्घ महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
• OMKAR PATEL