छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ईशानगर क्षेत्र के ग्राम पठादा, गहरवार एवं वोडा में पहुंचकर खेतों पर हुए नुकसान का अवलोकन किया। साथ ही किसान भाइयों से इस दुख की घड़ी में किसी भी प्रकार का कोई गलत कदम न उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव ही किसानों की हितैषी पार्टी रही है और आगे भी किसानों की लड़ाई को पार्टी लड़ने का काम करेगी। किसानों को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक और जनप्रतिनिधि सत्ता का सुख भोगने में लगे हैं, जबकि किसान पहले खरीफ फसल का नुकसान झेल चुका है और अब ओला पड़ने के कारण रबी फसल का भी उसका नुकसान हो चुका है। सरकार को चाहिए कि वह तत्काल किसानों को फसलों की लागत के अनुपात में शीघ्र राहत राशि जारी करे। भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशानगर मंडल के अध्यक्ष केडी गोस्वामी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष छबि लाल पटेल, दिनेश अग्निहोत्री, वेद शुक्ला, अरविंद त्रिपाठी, सावंत सिंह बुंदेला, भागीरथ पटेल, अरविंद रावत, पुष्पेंद्र बुंदेला, दिनेश मिश्रा आदि लोग विशेष रूप से साथ रहे।